कानपुर के जनरलगंज कपड़ा बाजार में व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में वित्त मंत्री अरुण जेटली की शव यात्रा निकाली। व्यापारी यहीं नही रुके और उन्होंने पुतले का अंतिम संस्कार तक कर डाला। GST का विरोध कर रहे व्यापारियों ने इस दौरान बैनर पोस्टर लेकर जीएसटी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। देश भर में जीएसटी के खिलाफ व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।