फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में शान से फहराया तिरंगा, राज्यमंत्री असीम अरुण ने ली परेड की सलामी

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद कन्नौज में रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि असीम अरुण, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परेड नेतृत्व परेड कमांडर प्रथम डॉ. प्रियंका बाजपेयी, क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन, परेड कमांडर द्वितीय सुखपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, मिशनशक्ति, मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फॉरेंसिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, डॉग स्क्वाड, अग्निशमन दल, गा नियंत्रण बल और एम्बुलेंस शामिल रहे। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मुख्य अतिथि द्वारा पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रदान किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें