फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी मैजिक में डंपर ने टक्कर मारी, 14 घायल

छिबरामऊ-सौरिख रोड पर कन्नौज डिग्री कॉलेज के सामने विपरीत दिशा में खड़ी मैजिक में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे उसमें 13 छात्र तथा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोग तथा उधर से निकल रहे कांवरियों ने सौ शैय्या चिकित्सालय भिजवाया। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल नौ छात्रों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह एमएसए एजूकेशन सेंटर सरदापुर सौरिख के छात्रों को लेकर मैजिक स्कूल जा रही थी। छिबरामऊ सौरिख रोड पर कन्नौज डिग्री कॉलेज के पास मैजिक गाड़ी में डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 13 छात्र तथा ड्राइवर रामू सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल नौ छात्रों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें