फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तीर्थयात्रियों की बस का चालान, नाराज श्रद्धालुओं ने हाईवे पर किया प्रदर्शन

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस का परिवहन विभाग द्वारा चालान किए जाने के बाद गुरुवार सुबह छिबरामऊ में हंगामा हो गया। नाराज श्रद्धालुओं ने अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बस खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे करीब 10 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। देवरिया जिले के नैनपुर निवासी बस चालक मजीद ने बताया कि करीब 55 श्रद्धालु सावन के अवसर पर बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने गए थे। इसके बाद मथुरा, आगरा, कन्नौज और अयोध्या के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे थे। आरोप है कि गुरुवार सुबह सिकंदरपुर के पास परिवहन विभाग की टीम ने बस रुकवाकर बिना बातचीत किए फोटो खींची और चालान कर दिया। चालान से नाराज श्रद्धालुओं ने बस सड़क पर खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने के बाद करीब 10 मिनट में जाम खुलवाया। अधिकारियों के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें