झांसी ग्वालियर शिवपुरी चौराहे पर बन रहा अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले शिवपुरी से कानपुर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण होना था पर सेना की आपत्ति के कारण कई वर्ष से काम रुका पड़ा था। अब इस चौराहे पर ग्वालियर से झाँसी सिटी आने के लिये ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। जबकि शिवपुरी से कानपुर जाने के लिए अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। शिवपुरी से ग्वालियर जाने वाले वाहनों के लिए बड़े पुल की तरफ से दो सर्बिस लाइनें भी बनेंगी।