फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना खत्म होने से भोजला मंडी में चार दिनों से ठप पड़ी गेहूं की खरीद

बारदाना न होने से भोजला मंडी में एक क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद चार दिनों से ठप पड़ी है।किसानों को गेहूं की तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया चुकाना भारी पड़ रहा है। 66 केंद्रों को गेहूं खरीद के लिए 30 मार्च से खोल दिया गया था लेकिन पांच-छह अप्रैल के बाद ही खरीद शुरू हुई। धीरे-धीरे किसान गेहूं लेकर केंद्रों पर पहुंचने लगे। भोजला मंडी में दो कांटोंं पर खरीद हो रही है लेकिन एक क्रय केंद्र पर बारदाना खत्म हो गया है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपनी उपज लेकर पहुंचे किसान चार दिन से तौल का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अधिकारी उन्हें बारदाना एक-दो घंटे में उपलब्ध कराने की जानकारी देकर भ्रमित कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रतिदिन 1500 रुपये के हिसाब से किराया चुकाना पड़ रहा है। दिन-रात मंडी में रुकने के कारण भोजन पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें