फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी ने निकाली शौर्य पथ संचलन रैली, गूंजे देश भक्ति के नारे

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत शनिवार को पथ संचलन रैली निकाली गई। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से शुरू हुई रैली कोतवाली, गांधीगर का टपरा, सराफा बाजार, बड़ा बाजार, रानी महल से होती हुई किले पर समाप्त हुई। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। शरबत एवं जल का वितरण किया गया। देश भक्ति के नारे लगाए गए। पथ संचलन में 21 जिलों एवं नेपाल से आईं बहनें शामिल हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी ताई, प्रांत संयोजिका अवनी, प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष रमेश शरण अग्रवाल, प्रांत सह मंत्री अवधेश भदौरिया, सोमेंद्र, महेंद्र बाजपेयी, चंद्र प्रकाश, विजय यादव, विष्णु जैन, संगीता जोशी, प्रतिमा ओझा आदि मौजूद रहीं। मंत्री निलय कुमार बोस ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें