फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी जिला कारागार पहुंचा माफिया अतीक का बेटा अली, कहा- परेशान करने के लिए बदली गई जेल

कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बुधवार दोपहर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया। झांसी जेल पहुंचने पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अली अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार ने परेशान करने के लिए जानबूझकर उसकी जेल बदली है। नैनी सेंट्रल जेल में वह पूरे नियम कायदे के साथ रह रहा था लेकिन परेशान करने के मकसद से उसे प्रयागराज से दूर झांसी भेजा गया। रास्ते भर में उसे पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया। नैनी सेंट्रल जेल में अधिवक्ताओं के सिवाय उससे कोई भी मिलने नहीं आता था। बुधवार दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस जीप में अली अहमद झांसी जेल पहुंचा। यहां मीडिया कर्मियों का भारी जमावड़ा था। किसी तरह पुलिसकर्मी जेल का गेट खोलकर उसे भीतर ले गए। जेल के भीतर पहले उसकी आमद कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें