फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बुंदेलखंड की मांग को लेकर खून से लिखा पत्र, जंतर-मंतर पर धरना दिया

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के अवसर पर जंतर-मंतर पर आयोजित राष्ट्रीय राज्य पुनर्गठन महाधरना में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ‘बुंदेलखंडी’ ने खून से पत्र लिखकर अलग बुंदेलखण्ड राज्य की मांग की। बताया जा रहा कि 50वीं बार खून से खत लिखकर धरना दिया गया है। प्रवीण पांडेय ने बताया कि इस धरना में अलग-अलग जगह से प्रतिनिधि शामिल हुए। राज्य संरचना के साथ ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। 1956 के राज्य पुनर्गठन में बुंदेलखंड के साथ ऐतिहासिक अन्याय हुआ, जिसे अब सुधारना आवश्यक है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रीय असंतुलन समाप्त किए बिना राष्ट्रीय विकास संभव नहीं है और राज्य पुनर्गठन को लेकर केंद्र सरकार को समयबद्ध एवं ठोस नीति घोषित करनी चाहिए। धरना में संजय अग्रवाल, अजीत तिवारी, दीपक साहू, ज्ञानेश्वर कुशवाहा, शिवम् झा, सचिन ‘झांसीया’, हर्षित खन्ना, रोहित यादव, उत्कर्ष त्रिवेदी मौजूद रहे। महाधरना में शामिल संगठनों ने केंद्र सरकार से पिछड़े क्षेत्रों का वैज्ञानिक पुनर्मूल्यांकन, व्यापक राष्ट्रीय राज्य पुनर्गठन, तथा पूर्वांचल, बुंदेलखंड, विदर्भ, मराठवाड़ा, मिथिला, सीमांचल-कोसी और हरित प्रदेश को अलग राज्यों के रूप में गठित करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें