फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी में ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर भीषण जाम, फंसे रहे पांच हजार से अधिक वाहन

ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर रविवार को एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर से देर रात तक वाहन रेंगते रहे। पांच किलोमीटर के दायरे में पांच हजार से अधिक वाहन फंसे रहे। उन्हें 5 मिनट का सफर तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। शिवपुरी बाईपास पर पाल कॉलोनी के पास टनल व फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। यहां से वाहनों के निकलने में पहले से ही समस्या है। रविवार को ट्रैफिक बढ़ने से जाम लग गया। शनिवार और रविवार को हाईवे पर अक्सर आवाजाही बढ़ जाती है, इससे शिवपुरी-ग्वालियर मार्ग की ओर करीब 5 किमी. तक लंबा जाम रहा। कानपुर की ओर भी कुछ दूरी पर वाहनों की कतारें देखी गईं। बड़े वाहन तो फंसे रहे, छोटे वाहन इधर-उधर से होकर निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें