फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बंगरा में जर्जर पानी की दो टंकियों को किया गया ध्वस्त

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पर जर्जर हालत में खड़ी पानी की दो टंकियों का ध्वस्तीकरण किया गया। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। सीएचसी बंगरा परिसर में बनी पानी की दो टंकियां जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी थीं तकरीबन 8 सालों से अधिक समय से यह पानी की दोनों टंकियां किसी काम में नहीं आ रही थी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अमर उजाला ने 21 जनवरी 2026 के अंक में प्रमुखता से समस्या का मुद्दा उठाया जिस पर तत्काल प्रभाव से 23 जनवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे झांसी योगेंद्र साहू के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों टंकियों का जायजा लिया गया जिस पर नमामि गंगे के प्रमुख एवं अपर जिलाधिकारी योगेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभाव से दोनों टंकियों को हटाने का निर्णय लिया और लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम विभाग को इसके लिए आदेशित किया, एडीएम ने दोनों जर्जर टंकियों के ध्वस्तीकरण को लेकर कई अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें