फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल का सट्टा खिलाने के आरोप में दो पकड़े

दीपक महाजन Updated Sun, 24 May 2026 09:40 AM IST

आईपीएल में सट्टा खिलवाने के आरोप में एरच पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरदुआ में कुछ युवक आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से एक लेपटॉप, सात मोबाइल व 4500 रुपए बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम ग्राम हरदुआ निवासी धर्मेंद्र व अजय पाल दीनदयाल नगर महाराजपुरा ग्वालियर बताए। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज लिया गया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें