झांसी से नई दिल्ली जा रही पंजाब मेल को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर रोका गया। पूर्व मुख्यमंत्री की ट्रेन छूट जाने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से बात की और ट्रेन को रुकवाया गया। पूर्व सीएम के ट्रेन में सवार होने के बाद गाड़ी आगे बढ़ी। इस दौरान लगभग 5 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।