ग्राम प्रधानों के उत्कृष्ट विकास कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से श्रेष्ठ प्रधान-2025 का मंडलस्तरीय आयोजन बुधवार को लेमन ट्री होटल में किया गया। कार्यक्रम में झांसी, ललितपुर और जालाैन जिले के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। जिनके कार्यों का चयन उत्कृष्ट विकास के मापदंड पर किया गया है। इन प्रधानों को उनके गांवों के विकास में दिए गए योगदान के लिए अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान -2025 सम्मान से नवाजा गया। अमर उजाला की पहल पर मुथूट फाइनान्स की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन ग्राम प्रधानों को पहचान दिलाना है, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने गांवों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।