ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब घर-घर में पड़ने लगा है। खासतौर पर लोगों के लिए रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके अलावा कारोबार भी प्रभावित होने लगे हैं। खासतौर पर स्ट्रीट वेंडर गैस की अनुपलब्धता की वजह से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक की कई दुकानों पर तो ताले भी लटके नजर आ रहे हैं।