सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसपी (ग्रामीण) डॉ. अरविंद कुमार रहे। एसपी ने कबीर का एक दोहा सुनाकर बच्चों को अपने अंदर झांक कर अपनी बुराई दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की बात करते हुए कहा कि वो अपनी रुचि के मुताबिक उच्च शिक्षा के लिए विषय का चयन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता ने की। संचालन शिवकुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर अनुज श्रोतीय, जगदीश, जितेंद्र साहू, हर्ष रावत, आदि मौजूद रहे।