उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने सोमवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को परखा। इसके अलावा स्टेशन की नई बिल्डिंग के नवनिर्माण के संबंध में जानकारियां ली। महाप्रबंधक ने कहा कि होली के त्यौहार के मध्य नजर भीड़ बढ़ने पर महाकुंभ मॉडल अपनाकर यात्रियों को गंतव्य तक रवानगी दी जाए। इसके बाद महाप्रबंधक ने रेलवे के कोच मरम्मत कारखाने का भी निरीक्षण किया। दोपहर में वे मंडल के रेल अफसरों के साथ डीआरएम ऑफिस में बैठक भी करेंगे।