झांसी- खजुराहो हाईवे स्थित टोल प्लाजा से वाहनों को निकलने में घंटों का समय लगता है। यहां अधिकांश स्थिति में वाहनों को टोल से निकलने में तय समय से काफी अधिक समय बर्बाद करना पड़ता है। यहां यह आलम लगातार की स्थिति में देखा जा रहा है। बता दें की शनिवार के दिन झांसी खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल प्लाजा पर तकनीकी समस्या से सैकड़ों वाहनों को जूझना पड़ा और टोल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। लुहारी टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारों में एंबुलेंस भी फंसी रहीं। राहगीरों में कृष्ण कुमार बृजेंद्र कुमार विनय कुमार रामजी सुंदर कपिल अरविंद के मुताबिक यहां प्रतिदिन ऐसे ही हालात उत्पन्न होते हैं और लगातार टोल की कई लेन भी लगातार बंद ही रखी जाती हैं साथ ही वाहनों को यहां से निकलने में काफी समय बर्बाद करना पड़ता है।