झांसी में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए प्रावधानों के विरोध में सिर मुंडवाकर नाराजगी व्यक्त की। हाथों में पोस्टर और बैनर के साथ इलाइट चौराहे से कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।