फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: तमंचा दिखाकर युवक की बंद कमरे में पिटाई मामले में तीन गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ सदर

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बल्लमपुर मोहल्ले में बंद कमरे में दबंगों ने दलित युवक की लात-घूसों व चप्पल से पिटाई कर दी। पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और दबंग पीटते रहे। पीड़ित हर्ष वाल्मीकि प्राइवेट काम करता है। 22 नवंबर को राजगढ़ में गोस्वामी रेस्टोरेंट के पास खड़ा था। तभी निशांत सक्सेना, सुकृत और कनिष्क आए और सिगरेट पीने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर निशांत के घर हर्ष को ले गए। जहां निशांत ने लात-घूसे व डंडे चप्पल से उसकी पिटाई की। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दबंग तमंचा लेकर उस पर नंगा होने का दबाव देता दिखाई दे रहा है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुकृत, आनंद नायक व कनिष्क को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी निशांत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें