थाना पूंछ इलाके में हाईवे पर बने डिवाइडर के बीच में काम कर रहे टोलकर्मियों को रोडवेज बस ने रौंद दिया था। जिसमें मौके पर ही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। उपचार के दौरान एक और मौत हो गई है। दो का इलाज जारी है। खनिज बैरियर के पास करीब 4 बजे टोल कर्मचारी डिवाइडर के बीचोबीच काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस मजदूर को रौंदते हुए निकल गई थी। जिसकी चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत और तीन मजदूर घायल हो गए थे। सवारियों ने बताया कि चालक मोबाइल पर बात करते हुए किसी को नंबर बता रहा था। जिससे उसका ध्यान भटक गया और हादसा हो गया। मृतका 58 वर्षीय पान कुंवर जालौन के एट की निवासी बताई गई है। थाना एट के ग्राम इगुई निवासी हरगोविंद की भी इलाज का दौरान मृत्यु हो गई है। ग्राम बिलैया निवासी गुड्डी तथा एट निवासी हरिबाबू का इलाज जारी है।