फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ब्रिटिश शासन काल का सुखनई नदी पर बना पुल पर धराशाई

मऊरानीपुर में ब्रिटिश शासन काल में सुखनई नदी पर पुल बनाया गया था। जिसे नौ पुल के नाम से जाना जाता था। यह पुल आज शाम 4 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास बकरी चरा रहे तथा खेतों में काम कर रहे लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि पुल नीचे गिरा हुआ था। यह पुल मऊरानीपुर से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे छतरपुर मार्ग पर बना हुआ है। इस पुल से नौगांव, छतरपुर, खजुराहो, बांदा, महोबा, भंडरा, खिलारा आदि की ओर जाते थे। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद उक्त पुल को बंद कर दिया गया था। इसके बाद ग्राम सितोरा, खरकामाफ की ओर जाने वाले ग्रामीण मोटरसाइकिल और साइकिलों से इस पुल के रास्ते जाते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें