फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शादी समारोह में चलते-चलते अचानक आई मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

दीपक महाजन Updated Fri, 06 Feb 2026 05:40 PM IST

रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए 62 वर्षीय व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक अपनी मुंह बोली बहन की बेटी की शादी में आया था। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी हरिमोहन सेन (62) पुत्र मुन्नालाल सेन अपनी मुंह बोली बहन की लड़की की शादी में शामिल होने डेली गांव स्थित एक मैरिज गार्डन पहुंचे थे। वह चीकट साड़ी लेकर आए थे। शादी की तैयारियों के बीच, हरिमोहन सेन स्टेज की ओर जाते समय अचानक गिर पड़े, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शादी में व्यस्त होने के कारण शुरुआत में किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। बाद में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस हरिमोहन सेन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें