फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: गुरसराय थाना परिसर में एसपी ग्रामीण ने चौकीदारों को किया कंबल व टॉर्च का वितरण

गुरसराय थाना परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार द्वारा थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कंबल एवं टॉर्च का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चौकीदारों को सर्दी से राहत देने के साथ-साथ रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार ने चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि चौकीदार पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय गश्त के दौरान टॉर्च का नियमित उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना अथवा संबंधित पुलिस कर्मियों को दें। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा असमा बकार थाना अध्यक्ष अमीराम सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर ड्यूटी करने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं समय-समय पर पुलिस से संपर्क में रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में चौकीदारों ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें