पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवा ने शुक्रवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर में धूप जरूर निकली लेकिन बादलों की आवाजाही से इसका कोई खास असर नहीं हुआ। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक सुबह घना कोहरा छाने के आसार जताए हैं। हालांकि, दोपहर में धूप जरूर खिल सकती है।