फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: नाराज ग्रामीणों ने सड़क की जाम, मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर पांच घंटे तक फंसे रहे वाहन, बताई यह वजह

दीपक महाजन Updated Mon, 15 Dec 2025 06:18 PM IST

थाना टोड़ी फतेहपुर के ग्राम राजापुर में मुख्य सड़क मार्ग पर नाराज ग्रामवासियों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं से वह लोग परेशान है। रात में उन्होंने चोरी करने आए एक चार पहिया वाहन को भी पकड़ा था जो बकरियां चुराकर भाग रही थी। जिसे पकड़ने के बाद तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का कहना है इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिस वजह से सुबह जाम लगाया गया है। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर कई वाहन फंस गए। एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी हालांकि लोगों ने इसको किसी तरह निकाल कर जाने दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है करीब पांच घंटे से अधिक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणाें को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराकर जाम खुलवाया। पकड़ा गया चार पहिया वाहन का नंबर मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। वाहन पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा लिखा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें