फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, किसानों को नोटिस, एसपी देहात ने कही यह बात

मोंठ तहसील क्षेत्र में अचानक बढ़ी पराली जलाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली मोंठ परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. अरविंद कुमार तथा एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने ग्राम प्रधानों, चौकीदारों एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में पराली जलाने से होने वाले नुकसान, कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करना प्रशासन के लिए पीड़ादायक है, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए कार्रवाई करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा गांवों में इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें