फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी एशिया कप विजेता केतन कुशवाह का झांसी में हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झांसी का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी और अंडर -18 भारतीय हॉकी टीम के कप्तान केतन कुशवाह और जूनियर विश्व कप के कांस्य पदक विजेता सौरभ आनंद कुशवाहा का झांसी आगमन पर मंगलवार को स्वागत और सम्मान किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न स्थानों पर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। एशिया कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश और झांसी का नाम रोशन करने वाली भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के कप्तान केतन ने कहा कि जापान को उसके ही घर में हराकर ट्रॉफी जीतना पूरी टीम के लिए बेहद खास और गर्व का पल रहा। केतन ने बताया कि टीम ने टूर्नामेंट के दौरान दबाव के कई क्षणों का सामना किया, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कभी टूटने नहीं दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें