झांसी में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 फरवरी को झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि बारिश कुछ ही समय में बंद हो गई। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन और हल्की बारिश हो सकती है। सुबह से घने बादल छाए हुए थे। जिसके चलते दोपहर में बारिश होने लगी। वहीं, बारिश होने से और भी सर्दी बढ़ जाएगी। मैदानी इलाकों से आने वाली हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मौसम में ये बदलाव आया है। इसका असर लगातार देखने को मिला रहा है।