फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का किया गया आयोजन

जीवनशाह स्थित मस्जिद शहीदैन में शनिवार को यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जिला स्तरीय बैठक एवं शिविर का आयोजन किया गया। बैठक में जिलेभर से 150 से अधिक लोग अपनी समस्याएं और वक्फ संपत्तियों से संबंधित फाइलें लेकर पहुंचे। शिविर का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों से जुड़े मामलों का निस्तारण और पोर्टल पर लंबित प्रक्रियाओं को पूरा कराना रहा। बैठक की अध्यक्षता वक्फ बोर्ड कोऑर्डिनेटर मुफ्ती इमरान नदवी ने की, जबकि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद इसहाक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियां अल्लाह की मिल्कियत हैं और उनकी हिफाजत करना भी इबादत का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जिन संपत्तियों की प्रविष्टियां अमान्य हो गई थीं, उनके दस्तावेजों में कमियां दूर कर दोबारा अपलोड और सबमिट करने की प्रक्रिया शिविर में पूरी कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें