फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12-12 घंटे बत्ती गुल: झांसी में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना, प्रदर्शन कर निकाला पैदल मार्च

अनुज कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 08:41 PM IST

नगर की खराब बिजली व्यवस्था एवं अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं सीपरी व्यापार महासमिति के व्यापारियों ने गुरु नानक चौक पर इकट्ठा होकर हाथों में पंखे,फूंके बल्ब एवं ट्यूबलाईटों के साथ धरना, प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कीl इस अवसर पर सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी सरकार को गुमराह करते हुए अपनी रिपोर्ट में झांसी में सर्वाधिक बिजली देने की बात करते हैं l जबकि हकीकत में नगर में 12 से 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है ऐसी स्थिति में व्यापारियों ने अधिकारियों को बर्खास्त किया जाये l बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। धरना प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने सुभाष मार्केट, आजादगंज मार्केट, अत्रि चौराहा, रामा बुक डिपो चौराहा, टंडन रोड होती हुई गुरु नानक चौक बाजारों में घूम कर आक्रोश व्यक्त किया l

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें