एरच के ग्राम करगुवां खुर्द स्थित गुसाईं बाबा मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवताचार्य प्रेमानंद ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य प्रसंग सुनाया। कथा में उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म, अन्याय और अत्याचार बढ़ गया तथा कंस के अत्याचारों से जनमानस त्रस्त हो उठा, तब धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी का दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे। महायज्ञ एवं कथा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। परीक्षित शिंकी जीतू यादव ने झांकी का तिलक कर आर्शिवाद लिया ।