फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर छह लोगों को लेकर ट्राला ट्रक नहर में गिरा, जानकारी देते झांसी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति

थाना चिरगांव इलाके में एक ट्राला ट्रक हाईवे किनारे पानी के बतासा पी रहे कुछ लोगों को ठेला समेत अपने साथ नहर में ले जाकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत पांस से छह लोग नहर में गिर गए हैं। पुलिस के मुताबिक एक का शव का निकाला है और एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक कानपुर की ओर से झांसी की तरफ जा रहा था। ट्राला पर लोहे की चद्दर रखी थी। हाईवे पर पारीछा नहर के पास हाथ ठेला पर कुछ लोग पानी के बतासा पी रहे थे। इसी दौरान ट्रक ठेला समेत लोगों को अपने साथ लेकर नहर में जा गिरा। वहां पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस हाइड्रा मशीन की मदद से रेस्क्यू में जुटी हुई है। बताया जा रहा कि पास में खड़ी एक महिला यह खतरनाक मंजर देख कर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें