पंचकुइया मंदिर से सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा श्रद्धा से निकाली गई। महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए थीं। ढोल-नगाड़ों व बैंड बाजे की धुन पर युवा श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं के लिए जगह - जगह ठंडा पानी एवं शरबत का वितरण हुआ। रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुंची। यहां कथा व्यास शांतनु पांडेय ने भगवान कृष्ण की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रमेश, वीरेंद्र सिंघल, संजय अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, श्याम बाबू अग्रवाल, संजीव अग्रवाल लाला मौजूद रहे।