फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार से 70 किलो गांजा बरामद, ओडिशा से आगरा ले जा रहे थे तस्कर, दो गिरफ्तार

पुलिस ने झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक कार से करीब 70 किलो गांजा बरामद किया है। बबीना पुलिस को एसटीएफ एवं मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ लोग ओडिशा से आगरा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार सहित शिव कुमार निवासी हाथरस तथा बेताली निवासी आगरा को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की खेप ओडिशा से आगरा ले जा रहे थे। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें