अमर उजाला ब्यूरो झांसी। अमर उजाला और चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीएसएआईएसटी) के संयुक्त तत्वावधान में एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्योर में आयोजित ‘जीवांजलि सनातन अंश’ कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों के पहुंचते ही परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गीतकार साधु तिवारी ने जैसे ही ‘जब जिद पे आ गईं पार्वती’ गीत सुनाना शुरू किया, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोग झूम उठे। साधु तिवारी ने एक के बाद एक फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कई गीत सुनाए। ‘तम का जहां लेश नहीं, क्लेश नहीं, द्वेष नहीं’ और ‘हे आवागमन मिटा दो भोले शंकर’ जैसे गीतों ने श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में फिल्म के कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और जीवन में आस्था, साहस व मर्यादा के महत्व पर बात की। डर पर विजय प्राप्त करना ही वीरता : शोभिनव सत्य फिल्म में बाबा नीम करौरी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने कहा कि डर एक ऐसा भाव है, जो हर व्यक्ति के भीतर होता है। यह डर करियर को लेकर हो सकता है या व्यापार को लेकर। डर पर विजय प्राप्त करना ही वीरता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की। फिल्म की अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि वह पिछले दस वर्षों से ओटीटी और मनोरंजन जगत में काम कर रही हैं। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से प्रभु का नाम देश ही नहीं, विदेशों में भी गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि साधु तिवारी के गीतों ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। पांच हजार प्रतियां बांटेंगे ‘प्रेरणा पुंज’ पुस्तक कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीएसएआईएसटी के चेयरमैन मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। इस दौरान मनीष तिवारी ने बाबा नीम करौरी पर लिखी पुस्तक ‘प्रेरणा पुंज’ की पांच हजार प्रतियां निशुल्क वितरित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक खिलौना टॉकीज में फिल्म ‘हनुमान अंश’ का एक शो भी सनातनियों को दिखाया जाएगा। जल्द धार्मिक गीत में नजर आएंगे दोनों कलाकार फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्य और अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी जल्द ही हनुमानजी पर आधारित एक धार्मिक गीत में भी नजर आएंगे। शोभिनव सत्य ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर अनुबंध हो चुका है। ये रहे कार्यक्रम में मौजूद कार्यक्रम में एसएसपी विकास कुमार, संघ के विभाग प्रचारक मनोज कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन, एसीएम संजय कुमार, डॉ. रजत मिसुरिया, डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. रचना चौरसिया और डॉ. पल्लवी अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सहयोगियों ने निभाई अहम भूमिका कार्यक्रम के पावर्ड बाय सहयोगियों में गहना ज्वेलर्स के अजय मंगल और अंकित अग्रवाल, फिनवेल ग्रोथ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सीए रचित अग्रवाल और रतन मेगामॉल के अमित अग्रवाल शामिल रहे। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर नटराज सरोवर पोर्टिको से पवित्र खन्ना, मेकअप पार्टनर ब्राइडल ड्रीम सैलून से विपिन वर्मा और वैष्णवी, मीडिया पार्टनर द राइज मीडिया से दीपक साजिद, वेन्यू पार्टनर एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्योर से विशाल अग्रवाल और आर्यमन, रेडियो पार्टनर बिग एफएम से नरेंद्र तथा वीपीएल फिनसर्व से विनोद साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।