फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रदर्शन में महिलाओं ने एक-दूसरे पर चलाई चप्पल, VIDEO

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में महिलाएं आपस में चप्पल, लात-घूंसे चलाती नजर आ रही हैं। वहीं किसान यूनियन का एक पुरुष सदस्य भी महिलाओं की मारपीट का शिकार होता दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मारपीट किसान यूनियन के अंदरूनी सदस्यों के बीच ही हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद परिसर में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें