चोरी की बाइक लेकर जा रहे एक व्यक्ति ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम पकड़ लिया। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया है। बाइक एक सप्ताह पहले प्रयागराज के फाफामऊ से चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज है। अनिल गौड के मुताबिक वह किशुनदासपुर बाजार में अपने घर के पास बैठे थे, तभी एक सप्ताह पहले फाफामऊ में चोरी हुई उनकी बाइक को एक व्यक्ति लेकर जाता दिखा, जिसे उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से दौड़ाकर पकड लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को पकड कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल का कहना है की चोरी की बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।