फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च से शुरू होगा तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव, VIDEO

तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 24 से 26 मार्च तक शाही किला में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिवस 24 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। 25 और 26 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजन होंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, शिव तांडव, मां काली नाटक प्रस्तुति, राम दरबार अयोध्या विग्रह स्वरूप दर्शन, पाई डंडा नृत्य प्रस्तुति, राजस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु दशावतार प्रस्तुति सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें