फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को बचाने के लिए दिलाई गई शपथ, VIDEO

अभिनव कुमार Updated Fri, 17 Jul 2026 03:29 PM IST

जलालपुर क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में जल संरक्षण को लेकर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जल की एक-एक बूंद की बर्बादी से रोकने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 2500 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पानी को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अपने घरों, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में पानी का दुरुपयोग रोकने के व्यावहारिक तरीके भी बताए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें