केराकत बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच खेतों में जब मोर ने अपने पंख फैलाए, तो मानो प्रकृति ने एक रंगीन चित्र में जान फूंक दी। सोमवार की सुबह सरकी गाव में उस समय एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब एक मोर ने खुले खेत में पंख फैलाकर नृत्य करना शुरू किया। पास ही एक मोरनी भी मौजूद थी, जिसे आकर्षित करने के लिए मोर अपनी पारंपरिक नृत्य मुद्रा में नजर आया। खुले आसमान, हरियाली और मिट्टी की सोंधी खुशबू के बीच इस दृश्य ने गांववासियों का मन मोह लिया। खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के ग्रामीण इस दुर्लभ दृश्य को देख ठहर गए और मोर की अदा को निहारते रहे। कुछ लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। स्थानीय निवा श्यामबहादुर सिंह ने बताते हैं कि हर साल बरसात के मौसम में मोर इस इलाके में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार उनका नृत्य लंबे समय बाद देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह न सिर्फ मौसम की ताजगी का संकेत है, बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा और उम्मीद का प्रतीक भी है। हर कोई नाचते हुए मोर को मोबाइल में फोटो और सेल्फी वीडियो बनाने रहे थे।