मछलीशहर की विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर भटहर गांव की बनवासी बस्ती में पहुंच बच्चों को नहला कर नए कपड़े सहित गिफ्ट दिए। महिला सशक्तीकरण अभियान कार्यक्रम के तहत विधायक ने अपनी मां और सहयोगियों के साथ मिलकर बच्चों को नई चप्पलें भी दीं। बच्चो की पाठशाला भी लगाई। उन्हें अंग्रेजी पढ़ाया। इस दौरान वह बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल व किताबें वितरित की गईं। बनवासी बस्ती की महिलाओं व बच्चों के साथ भोजन भी किया। मछलीशहर की विधायक डाॅ. रागिनी सोनकर ने कहा कि बनवासी समाज पिछड़ा है। इन्हें शिक्षित करने के लिए पहल होनी चाहिए। सभी को चाहिए कि वह अपने अगल-बगल की बस्तियों में पहुंचकर बनवासी बस्ती के बच्चों को शिक्षित करने मे योगदान दें। उन्होंने बनवासी समाज की महिलाओं से कहा कि नशा और शराब की लत अपने पतियों से छुड़वानी है। आपके बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तो वे भी नशेड़ी हो जाएंगे। इस मौके नन्हे यादव, भरत यदुवंशी, विवेक यादव, अशोक यादव, सोनू फरीदी, विजय जायसवाल, हरिराम यादव आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान हल्का लेखपाल दिलीप शुक्ला, सेक्रेटरी अनिल सिंह और ग्राम प्रधान शर्मिला सरोज भी रहीं।