जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनीकला गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।