जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी स्टेशन निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरीश चंद्र मौर्या शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे बाइक से दीवानी कचहरी जा रहे थे। वह सद्भावना पुल से आगे मच्छरहट्टा पहुंचे थे, तभी उनके गले में चाइना मांझा लिपट गई। वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनका गला चीनी मांझा से रेत उठा। उनके गले पर गहरे निशान के साथ गले की चमड़ा कट गया गले से खून निकलता देख कर स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।