फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का आरोप

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज में स्थित एक निजी चिकित्सालय में मरीज की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला तब शांत हुआ जब पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर मदारपुर गांव निवासी प्यारेलाल सरोज 60 वर्ष को तीन दिन पूर्व उनके परिजनों द्वारा तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर शाम प्यारे लाल ठीक-ठाक रहे और उनकी छुट्टी होने वाली थी। इसी दौरान चिकित्सक ने सलाह दिया कि उनकी एक और जांच करना है उसके बाद उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। जांच के नाम पर मोटी रकम लेकर मरीज को चिकित्सक डॉक्टर उत्पल शर्मा बताए हुए जांच करने के लिए कर्मचारी जांच करने के लिए एक कमरे में ले गए जहां से बाहर निकलते ही उनकी हालत बिगड़ने चली गई और जैसे ही बैठ के पास पहुंचे वैसे ही उनकी मौत हो गई। ठीक-ठाक अवस्था में जांच कराने गए प्यारे लाल कि अचानक मौत पूरे परिवार के होश हवास उड़ गए कि अभी पल भर पहले ठीक-ठाक अवस्था में जांच करने गए और बाहर निकलते ही उनकी मौत हो गई। ऐसी कौन सी बात हुई की जांच के बाद मरीज की मौत हो गई यह अपने में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। परिजनों ने अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया जिससे आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। हंगामे की खबर जैसे ही सराय पोखता पुलिस को लगी तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को काफी समझो जाकर मामला शांत कराया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर प्राप्त हों गयी है। सीएमओ को भी सूचना दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि अस्पताल द्वारा लापरवाही बरतने की बात की पुष्टि हुई तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें