फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौनपुर के सतहरियां में फैक्ट्री के संविदा कर्मियों का विरोध, धरने पर बैठे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया

सतहरिया स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हाकिंस फैक्ट्री के अंदर मंगलवार को संविदा कर्मियों (अस्थाई कर्मचारियों) ने मानदेय व शोषण को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह साढ़े आठ बजे फैक्ट्री के अंदर पहुंचे संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इसको देख कर फैक्ट्री प्रबंधन का हाथ पांव फूलने लगा।धरने पर बैठे आक्रोशित कर्मियों ने निर्धारित तिथि पर मानदेय व बोनस आदि देने की मांगें करने लगे। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी वे सभी अपनी मांगों पर अडिग रहे।इस दौरान मांगों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में नोंक झोंक भी हुआ। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि हर महीने के बीस तारीख को मानदेय के रूप में पी पी आई के तहत पच्चीस सौ पर रुपए मिलना चाहिए।जो आज 22 तारीख तक भी हम कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है।हम लोगों को एक हफ्ते का टारगेट दिया जाता है।उसे पूरा करने पर हफ्ते के आखिरी दिन दो हजार रुपए बोनस देने की बात प्रबंध तंत्र द्बारा कहीं गई है। लेकिन उस बोनस को हम लोगों को दिया नहीं जाता है। केन्द्र सरकार द्बारा 750 रुपए प्रति दिन देने की घोषणा की गई है। लेकिन उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। फैक्ट्री में करीब एक हजार कर्मचारी छः महीने के लिए अस्थाई रूप में रखें गए हैं। किसी भी मीडिया वालों को भी अंदर नहीं जाने दिया।इस संबंध में फैक्ट्री के अधिकारियों से बात करना चाहा किन्तु उनका फोन नहीं उठा। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि फैक्ट्री के प्रबंध तंत्र को धरने पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत कर मामले निपटाने के लिए आदेशित किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा प्रसाद मिश्र ने पुलिस फोर्स के साथ मोके पर पहुंच गए। उन्होंने ने बताया कि फैक्ट्री के जी एम से कर्मचारियों से बातचीत कराया गया और उनके आश्वासन के बाद पांच घंटे तक चला धरना प्रदर्शन समाप्त मामला हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें