जौनपुर। महोबा जनपद की युवती के साथ प्रयागराज में अपहरण के बाद सोलह दिनों तक हुए सामूहिक दुष्कर्म और प्रताड़ना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।