फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: 15 मिनट की बारिश में डूबा उरई, दुकानों में घुसा नाले का गंदा पानी

उरई में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। लालमन चौराहे से लेकर यादव गारमेंट, वार्ड नंबर-19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर सहित कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी और नालों का गंदा कीचड़युक्त पानी कई दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जलभराव के कारण राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश बंद होने के काफी देर बाद भी पानी नहीं निकल सका, जिससे लोगों में नगर निकाय के प्रति नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजमार्ग स्थित मुख्य नाले पर आगे अतिक्रमण होने, नालियों के बंद पड़े रहने और लंबे समय से नालों की समुचित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो आगे होने वाली भारी बारिश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने शासन, जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि पूरे क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, मुख्य नालों से अतिक्रमण हटाया जाए, बंद नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में नागरिकों और व्यापारियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें