मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जालौन अब दस्यु क्षेत्र नहीं रहा है। यह महर्षि वेदव्यास की पावन धरती है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बुंदेलखंड को सूखे, बदहाली और शाम होते ही डकैतों की आहट के लिए जाना जाता था, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने जालौन और पूरे बुंदेलखंड को विकास की नई पहचान दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जालौन वासियों को ₹1273.96 करोड़ की 324 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी