फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: CM दौरे से पहले कालपी में सपा नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 02:05 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जालौन दौरे से पहले शनिवार को कालपी में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। सुबह से ही पुलिस बल संबंधित नेताओं के घरों के बाहर तैनात रहा और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया। सपा नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार भी छीना जा रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें